आगरा पुलिस ने खटखट गैंग का खुलासा किया है. गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है. ये शातिर चोर महंगे और लग्जरी मोबाइल फोन चोरी करते थे और फिर उन्हें इधर-उधर कम कीमतों में बेच देते थे. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और मददगारों को भी अरेस्ट किया जाएगा.

