आगरा शहर स्थित कालिंदी विहार कॉलोनी में 15 फीट लंबा विशाल अजगर सांप निकला. विशालकाय अजगर सांप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को फोन किया. वहीं एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया गया.

