Agra News: यूपी के आगरा में बारिश के बाद इन दिनों लोगों की कारों से सांप निकल रहे हैं. सांप निकलने की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है. ऐसे में लोगों को वाइल्डलाइफ एसओएस ने एक फोन नंबर जारी कर सूचना देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सांप का तत्काल रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ दिया जाएगा.

