Akshara Singh Azamgarh Mahotsav: भीड़ के बेकाबू होने से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अक्षरा सिंह के मंच पर आते ही लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. इससे नाराज भीड़ ने पुलिस पर जूते, चप्पल और पानी की बोतलों से हमला किया.

