Zoo in Gorakhpur: बहराइच में पकड़े गए आदमखोर भेड़ियों को गोरखपुर चिड़ियाघर में रखा गया है. अब इन भेड़ियों को दोबारा जंगल में छोड़ना संभव नहीं है. क्योंकि इंसानों पर उनके हमले का इतिहास है. चिड़ियाघर प्रबंधन का मानना है कि जंगल में लौटने पर वे फिर से हमलावर हो सकते हैं.

