Carrot Farming Tips: बागपत का एक किसान गाजर की खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमाता है. सर्दियों में गाजर की डिमांड मार्केट में अधिक होती है, जिसके चलते किसान को मुनाफा मिलता है. गाजर की फसल एक ऐसी फसल है, जिसे मात्र 60 से 70 दिन में तैयार कर मार्केट में भेजा जाता है. ऑर्गेनिक तरीके से तैयार हो रही इस गाजर को लोग काफी पसंद करते हैं. उसका रेट भी मार्केट में काफी अच्छा मिलता है, जिससे किसान को अन्य फसलों से अधिक मुनाफा होता है. (रिपोर्टः आशीष/ बागपत)

