त्योहारों पर हर सुहागन महिला की इच्छा होती है कि वह खुद को विशेष रूप से संवार सके. इस त्योहार के सीजन में उनकी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए चूड़ियां एक अहम भूमिका निभाती हैं. फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट इस फेस्टिव सीजन में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाती है. इस मार्केट में कांच की चूड़ियों से लेकर फैंसी डिजाइन वाले कंगन तक की विशाल विविधता मिलती है, जो हर महिला की पहली पसंद होती है.

