हमारे देश में कई मसालों की खेती की जाती है. ऐसा ही एक मसाला है हल्दी, जिसे किसानी भाषा में कमाई वाली फसल कहा जाता है. ऐसा इसलिए कि बहुत से कामों में इस्तेमाल होने के कारण इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. इसे उगाने वाले किसान अच्छा पैसा बना सकते हैं. हल्दी का इस्तेमाल मसाले, औषधि, ब्यूटी प्रोडक्ट्स व अन्य कई उत्पादों में होता है. इसके साथ ही हल्दी की खेती के दौरान अधिक पानी या फिर सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है. यही वजह है कि किसान हल्दी की खेती कर कम लागत में अच्छी आमदनी कर रहे हैं.

