सुगंध नगरी कन्नौज में इत्र व्यापारियों द्वारा कई तरह के इत्र तैयार किए जाते हैं, जिनमें से एक विशेष इत्र लैवेंडर के फूल से बनता है. यह फूल कश्मीर में उगाया जाता है और इत्र व्यापारी वहां से इसे प्राप्त कर इत्र तैयार करते हैं. लैवेंडर का इत्र न केवल एक परफ्यूम के रूप में बल्कि एक एसेंशियल ऑयल के रूप में भी उपयोग किया जाता है. इसमें औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं. इस इत्र की खासियत यह है कि यह खराब गंध को दूर करने में मदद करता है और इसकी सुगंध लंबे समय तक बनी रहती है. इसके अलावा, फ्रेंच परफ्यूम में भी इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. (रिपोर्टः अंजली शर्मा /कन्नौज)

