Dev Diwali 2024: वाराणसी में देव दिवाली पर काशी के घाटों पर 17 लाख दीये जलाए जाएंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इस बार देव दिवाली पर काशी विश्वनाथ के मुख्य परिसर से लेकर गंग द्वार तक पूरे धाम को फूलों से सजाया जा रहा है.

