Fertilizer availability In Rampur: रबी फसल की बुवाई के दौरान इस बार किसानों को परेशानी नहीं होगी. कृषि विभाग द्वारा उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक कर लिया गया है. खरीदारी के समय अपना आधार कार्ड और भूमि की खतौनी साथ में रखना होगा. किसी भी विक्रेता द्वारा अधिक कीमत वसूलने या जबरदस्ती अन्य उत्पाद देने की स्थिति में किसान शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

