Marigold Farming: अगर जीवन में आपको कुछ अलग करना है, तो फिर लीक से हटकर आपको अलग काम करना होगा. जिसमे हौसला और जुनून होना चाहिए. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक किसान ने ऐसा ही किया है. गैर परंपरागत और सीजन के विपरीत गेंदा की खेती कर न केवल अपनी किस्मत को चमकाया है. बल्कि तगड़ी कमाई भी कर रहा है. आज आलम यह है की यह कोई अन्य फसल न करके फूलों पर आधारित खेती कर रहा है, जिसमे कम भूमि की जरूरत होती है. वहीं, शादी और पर्वों पर डिमांड बढ़ने से अत्यधित आर्डर भी आते हैं, जिसके कारण कमाई भी अच्छी हो रही है.

