सुल्तानपुर के हरिपुर बनवा गांव के किसान दलजीत वर्मा ने पारंपरिक और आधुनिक कृषि विधियों का बेहतरीन मिश्रण अपनाकर केले और सब्जियों की खेती से शानदार मुनाफा कमाया है. उनकी मेहनत और स्मार्ट तकनीकों की बदौलत न सिर्फ उन्हें एक फसल से, बल्कि दो फसलों से भरपूर मुनाफा मिल रहा है. जानिए कैसे उन्होंने अपनी कृषि यात्रा को एक नई दिशा दी और अब लाखों में अपनी कमाई कर रहे हैं.

