UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी सरकारी रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस आंसर की पर सवाल भी खड़े किए हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

