MBBS Doctor Salary: भारत में एमबीबीएस की महज एक लाख से अधिक सीटें होने के कारण तमाम युवाओं का डॉक्टर बनने का ख्वाब अधूरा ही रह जाता है. अब सवाल यह उठता है कि जिनको एमबीबीएस में एडमिशन (MBBS Admssion) मिल जाता है, वह कोर्स पूरा करने के बाद कितनी कमाई करते हैं? उन्हें शुरूआत में कितनी सैलेरी मिलती है?

