Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. हुआ कुछ यूं कि जिले के पनियरा क्षेत्र के रामजानकी नगर वार्ड नंबर 7 में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण हो रहा है. विद्यालय निर्माण की खुदाई के दौरान यहां से प्राचीन काल के सिक्के मिले हैं. इनमें से एक सिक्का बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

