अमेठी: “ख्वाहिशों से नहीं, कर्म से किस्मत बदलती है.” यह पंक्ति अमेठी की एक साहसी महिला, कलावती, की कहानी को पूरी तरह बयान करती है. गौरीगंज तहसील की रहने वाली कलावती ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर खुद का रोजगार शुरू कर न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश की है.

