Ganna Parchi: मेरठ से ताल्लुक रखने वाले सभी गन्ना किसान गन्ने की पर्ची के लिए अपने मोबाइल पर इंतजार कर रहे हैं. ताकि जैसे ही उनके पास मैसेज आए वह तुरंत ही वह संबंधित केंद्र पर जाकर अपने गन्ने को पहुंचा दें. जिससे कि उन्हें नुकसान न हो. ऐसे में किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे कि उन्हें आसानी से पर्ची मिल सके.

