भूमिगत कीट किसानों के लिए बड़ी समस्या हैं. ये भूमिगत कीट जो अपना अधिकांश जीवन मिट्टी के अंदर बिताते हैं. ये कीट फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि वे पौधों की जड़ों को खा जाते हैं. ये कीट पौधों के तनों को जमीन के स्तर से काट देते हैं, जिससे पौधे सूख जाते हैं. लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर किसान फसल की बुवाई के वक्त जरूरी एहतियात बरत लें, तो भूमिगत कीटों से फसलों को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. (रिपोर्टः सिमरजीत/ शाहजहांपुर)

