Meerut News: स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने व गांधी जयंती पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए CBG यानि कंप्रेस्ड बॉयो गैस प्लांटों का उद्घाटन किया गया है. देश के ऐसे छह प्लांटों का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने आज किया. मेरठ में यह प्लांट मवाना-किला रोड स्थित बहादुर गांव में स्थित है.

