Agriculture Tips: जैविक संसाधनों के अभाव में फसल को सुरक्षित और अच्छी पैदावार पाने के लिए किसान आजकल रासायनिक उर्वरकों का अधिक मात्रा में प्रयोग कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में किसान उर्वरकों का प्रयोग सीधे छिटककर करते हैं. जिससे उर्वरकों का लाभ फसल को बहुत कम मिल पाता है. ऐसी स्थिति में एक विधि किसानों के लिए रामबाण साबित हो सकती है. इस विधि को छिड़काव विधि कहते हैं. इसको अपनाकर किसान ना केवल फसल को अच्छा बना सकते हैं बल्कि एक क्विंटल उर्वरक की जगह 5 किलो उर्वरक के घोल का प्रयोग बेहतर लाभ दे सकता है.

