Agra News : आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में 65 वर्षीय महिला मार्गश्री चूंडियां बेचकर गुजारा करती थी. पति की बहुत पहले मौत हो चुकी थी. बहू-बेटे ने मार्गश्री की हत्या कर दी. शव को कबाड़ वाले कमरे में बोरे के नीचे दबाकर घर से भाग गए. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह जानकर पुलिस भी सिहर गई.

