Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में रविवार को जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा ने प्रवेश किया. जिसे महाकुंभ का आगाज माना जा रहा है. शस्त्र-शास्त्र का धारण करते हुए नागा सन्यासी एवं किन्नर संन्यासियों ने अपने करतब खूब दिखाये. इसके साथ ही मेला अधिकारी एवं महापौर ने इस भव्य नगर प्रवेश पर शोभायात्रा की आरती उतारते हुए स्वागत किया.

