Jhansi news: जेल के बारे में यह धारणा होती है कि वहां लोगों को सजा काटने के लिए भेजा जाता है. लेकिन, उत्तर प्रदेश के झांसी का जिला जेल उसे एक सुधार गृह के रुप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है. कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. जेल में रह रहे कैदियों को ना सिर्फ हुनरमंद बनाया जा जा रहा है बल्कि आत्मनिर्भरता का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है. झांसी के जिला जेल के कैदियों को यहां शिक्षा देने के साथ ही चित्रकारी भी सिखाई जा रही है. जेल में इसके लिए खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

