Chitrakoot Latest News : यूपी के चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊब गांव में किसान प्रहलाद गुप्ता अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी बीच खेत के अंदर जमीन से अजीब सी आवाज सुनाई दी. उन्होंने ट्रैक्टर रोक दिया और फावड़े से मिट्टी हटाई. चार फीट का गड्ढा खोदने के बाद सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए.

