Agra News: विदेशी पर्यटक का वीडियो में कहना है कि ताजमहल पर बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यटक आते हैं, जिससे विदेशी और बुजुर्ग पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वह खुद अपने बुजुर्ग पिता के साथ बहुत देर तक लाइन में खड़े रहे, जिसका अनुभव अच्छा नही है.

