Wheat Farming : धान की कटाई के बाद खेत खाली हैं. किसान पराली का निस्तारण और गेहूं की बुवाई एक साथ कर सकते हैं. आधुनिक कृषि यंत्र हैप्पी सीडर की मदद से किसान कम लागत में गेहूं की बुवाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि हैप्पी सीडर से गेहूं की बुवाई करने पर 50 से 70% तक खरपतवार कम उगते हैं.

