Karua Baba Mandir Basti: इस मंदिर का इतिहास करुआ बाबा की वीरता से जुड़ा हुआ है. 500 ईसा पूर्व, जब बस्ती के राजा पर बाहरी गद्दारों ने हमला किया, करुआ बाबा, जो कि बस्ती राजा के सेनापति थे. उन्होंने अपनी सेना के साथ दुश्मनों का सामना किया. लड़ाई के दौरान, धोखे से उनका सिर काट दिया गया. लेकिन करुआ बाबा बिना सिर के भी लड़ते हुए 500 मीटर दूर जाकर गिरे, जहां आज उनका मंदिर स्थित है.

