Cauliflower Farming in Winter: अगर आप भी नवंबर माह में खेतों में सब्जियों को उगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छी खेती फूलगोभी की है. इसे बड़े ही सरल तरीके से खेतों में उगाया जा सकता है. वहीं, इसके लिए फिरोजाबाद में तैयार हाईटेक नर्सरी में जैविक खाद से पौध भी तैयार की जा रही है. जिसे किसान भाई कम दामों में खरीद कर खेतों में इसकी रोपाई कर सकते हैं. इससे 2 से 3 महीने में ही अच्छी पैदावार शुरु हो जाती है. सर्दियों में फूलगोभी की सब्जी की खूब डिमांड रहती है. (रिपोर्टः धीर राजपूत)

