Kala Namak Rice: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर के एक किसान हैं, जो कि काला नमक की खेती करके लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. काला नमक धान की एक प्रजाति है. इसमें धान की बालियां काली होती हैं और इसका चावल काफी सुगंधित और स्वादिष्ट होता है. यह मूलतः सिद्धार्थ नगर में पाई जाती है, लेकिन गोंडा में भी कुछ किसान इसकी खेती कर रहे हैं. (रिपोर्टः रजनीश मिश्रा/ गोंडा)

