Silkworm Rearing Tips: भारत में रेशम कीट पालन को सेरीकल्चर भी कहा जाता है, जो कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभर रहा है. रेशम उत्पादन न केवल किसानों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन में भी योगदान देता है. भारत में कई प्रकार के रेशम कीट पाए जाते हैं, जिसमें मुख्यतः दो प्रकार के बाई (सफेद रेशम कीट) और मल्टी (पीला रेशम कीट) बस्ती जनपद में पाले जाते हैं. ये कीट विशेष रूप से शहतूत (Mulberry) पौधे पर पलते हैं, जो रेशम उत्पादन के लिए आवश्यक हैं. (रिपोर्टःनीरज कुमार/ बस्ती)

