जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि फूड सेक्टर और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत कंपनियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए सरकार वित्तीय मदद करती है. इसमें आवेदक को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक लोन मिलता है और केंद्र सरकार 35 फीसदी तक सब्सिडी भी देती है.

