kartik purnima 2024 : आज कार्तिक पूर्णिमा है. शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है. पीलीभीत में भी लोग देवहा नदी में स्नान कर रहे हैं. लेकिन यहां लोगों की आस्था पर प्रहार किया जा रहा है. गौरतलब है कि देवहा नदी में शहर के कुल 9 नालों का और एक चीनी मिल का प्रदूषित पानी छोड़ा जाता है.

