Pilibhit News : पीलीभीत के शारदा पार इलाके में बीते लगभग 2 महीनों से एक बाघ दहशत का पर्याय बना है. बीते 2 अक्टूबर को फार्म हाउस पर काम कर रहे मजदूर पर इस बाघ ने हमला बोला था. हमले में मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुआ था. जिसके ठीक 5 दिन बाद पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला पर यह बाघ हमलावर हुआ था.

