अक्सर आप बाजार में गुड़ से बने शेव के लड्डू, बदाम पट्टी और रामदाना को देखा होगा और कई बार स्वाद को भी चखा होगा. अनोखे स्वाद की वजह से आप भी इसके दीवाने हैं, लेकिन आपको पता है कि इसे कैसे तैयार किया जाता है और क्या-क्या मिलाकर बनाया जाता है. मिर्जापुर जिले में भी गुड़ से खास आइटम पुरानी विधि से तैयार होता है. इसकी मांग जिले में ही नहीं बल्कि पूर्वांचल भर में है. डिमांड के अनुसार सामान तैयार करके सप्लाई किया जाता है. जहां 3 महीने तक कारोबार चलता है. उसके बाद मांग कम हो जाती है.

