Phulpur Upchunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में फूलपुर सीट को लेकर सपा और कांग्रेस में तनातनी बरकरार है. बुधवार को सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने नामांकन कर दिया. बावजूद इसके कांग्रेस के सुरेश यादव ने भी नामांकन पर्चा खरीदकर सबको चौंका दिया. कहा जा रहा है कि सुरेश यादव गुरुवार को नामांकन कर सकते हैं.

