बस्ती का थुकहा समय माता का मंदिर एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां हर कदम पर आस्था की गूंज सुनाई देती है. 300 साल पुरानी मान्यताओं के साथ ये स्थान भक्तों की अटूट श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. माना जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. चमत्कारिक घटनाओं और भक्तों के विश्वास से भरपूर इस मंदिर का वातावरण एक दिव्य ऊर्जा से सराबोर रहता है, जो हर मंगलवार और विशेष रूप से नवरात्रि में हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आइए, इस अद्भुत स्थान की कहानी में डूबते हैं और जानते हैं माता की महिमा के अनगिनत किस्से.

