Brajraj Utsav: यूपी के मथुरा में चल रहे ब्रजरज उत्सव में प्रदेश ही नहीं, बल्कि गैर प्रदेशों से भी लोग यहां आकर अपने हुनर को दिखा रहे हैं. हैंडीक्राफ्ट सामान यहां लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इस ब्रजरज उत्सव में लोग जाकर सामान को खरीद रहे हैं. साथ ही अपने घर लाकर उसकी शोभा बढ़ा रहे हैं. यह आने वाला प्रत्येक ग्राहक सामानों से प्रभावित हो रहा है. यहां से कुछ ना कुछ हैंडीक्राफ्ट सामान खरीद के ही जाता है.

