Bhojpuri Film Industry: महाराजगंज जिले के गिराहिया की खुशी वर्मा छोटी उम्र में ही कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कंपोजिट विद्यालय गिरहिया में पढ़ने वाली खुशी अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती है. ग्रामीण इलाके में रहने के बावजूद वह भोजपुरी सिनेमा में कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है. आने वाले दिनाें में पावर स्टार पवन सिंह खेसारी लाल यादव के साथ अभिनय करते नजर आएगी.

