Mau News: हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी साहब की मजार पर विशेष तौर पर बृहस्पतिवार के दिन भीड़ देखी जाती है. दूर-दूर से लोग यहां आकर बताशे और अगरबत्ती चढ़ाते हैं और बाबा के दरबार में सिर झुकाकर अपनी मनोकामनाएं रखते हैं. आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां मुस्लिम समुदाय से अधिक हिंदू श्रद्धालु आते हैं
