यूपी के लखीमपुर जिले के रहने वाले किसान शारदा प्रसाद इस समय खीरे की खेती कर रहे हैं और उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है. किसान ने बताया कि यह खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली है. साथ ही कहा कि आजकल किसान उन फसलों की खेती पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, जो कम समय में अच्छा मुनाफा देती हैं. (रिपोर्टः अतीश त्रिवेदी/ लखीमपुर खीरी)

