Beekeeping: प्रयागराज में फूलपुर के किसान बृजेश मौर्य पिछले 20 सालों से मधुमक्खी पालन करते हैं, जिसकी वजह से किसान को 3 लाख तक की कमाई हो जाती है. मधुमक्खी पालन के लिए वह बॉक्स को उत्तर प्रदेश राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों में लेकर जाते हैं, जहां उन्हें भरपूर मात्रा में शहद की प्राप्ति होती है.

