Brass Jewellery: मुरादाबाद में पीतल की ज्वेलरी तैयार की जा रही है. महिलाएं इस ज्वेलरी को पसंद भी कर रही हैं. पीतल की ज्वेलरी में रानी हार, चोकर सेट, फूल झूमर सेट, दुल्हन सेट सहित अन्य ज्वेलरी मुरादाबाद के पक्का बाकी मार्केट में खरीद सकते हैं. पीतल की ज्वेलरी का रेट भी कम है और यह मात्र 400 रूपए से शुरू हो जाती है.

