Cricket Bats Market: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की अगर बात की जाए तो मेरठ को स्पोर्ट्स की चीजों का हब माना जाता है. यहां विभिन्न प्रकार के बैट सहित अन्य प्रकार की स्पोर्ट्स सामग्री तैयार की जाती है, जिनकी डिमांड विश्व भर में देखने को मिलती है. इसी मार्केट में अब तेजी से प्लास्टिक के बैट का उद्योग भी उभरता हुआ दिखाई दे रहा है. जिनकी डिमांड मेरठ ही नहीं, बल्कि देश भर के विभिन्न राज्यों में देखने को मिल रही है. (रिपोर्टः विशाल/ मेरठ)

