दिल्ली और मुंबई की तरह अब बस्ती जिले में भी स्मार्ट ई-रिक्शा सुविधा शुरू हो गई है. बेहतर और सुरक्षित यातायात प्रबंधन के लिए जिले को पांच जोनों में बांटा किया गया है. हर जोन को एक अलग रंग कोड दिया गया है, जिससे वाहन मालिक और यात्री आसानी से यह समझ सकें कि कौन सा ई-रिक्शा किस क्षेत्र में संचालित होगा. नियमों के अनुसार, एक जोन में पंजीकृत ई-रिक्शा को दूसरे जोन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ई-रिक्शा को शहरी जोनों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

