UP News: लोकल 18 से बात करते हुए कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसानों की फसलों और उनकी आय को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा 50% अनुदान पर बीज और निशुल्क मिनी किट भेजे गए हैं. जिले के सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर यह बीज और मिनी किट पहुंच चुके हैं.
