कर्नाटक से अयोध्या दर्शन-पूजन को आए श्रद्धालु सुनील दत्त से आरती पास के नाम पर अवैध रूप से वसूली की गई. जिसमें 7 लोगों से लगभग 7000 की उगाही ऑनलाइन पेमेंट के जरिए की गई थी. इसका खुलासा तब हुआ जब श्रद्धालु आरती पास लेकर रात 9:30 बजे की आरती में पहुंचे तो आखिरी चेक पॉइंट पर रोक लिया गया. श्रद्धालु ने पुलिस से भी इसकी शिकयत की है.

