MP News: सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज आठवां दिन है. यह यात्रा आज निवाड़ी से शुरू हुई है. यात्रा आज रात को ओरछा तिराहे पर रात्रि विश्राम करेगी. आज निकाली जा रही यात्रा करीब 15 किमी की होगी. 29 नवंबर को इस यात्रा का समापन रामराजा सरकार की धरती ओरछा में होगा. समापन समारोह में कई दिग्गज शामिल होंगे.

