Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सियासत में नए समीकरण के संकेत दिए हैं. राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के नेता इंद्रजीत सरोज के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेकर नजदीकियों का संकेत दिया है.

