राजस्थान के रहने वाले गणपत लाल मां भगवती के सभी स्वरूपों की मूर्तियां अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं. उनके पास 30 रूपए से लेकर 2 हजार तक की मूर्तियां आसानी से मिल जाएगी. मूर्ति बनाने में प्लास्टर ऑफ पेरिस, खड़िया मिट्टी, नारियल का बुरादा और पानी पेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन मूर्तियों की खासियत यह है कि पानी में विसर्जित करने बाद मूर्तियां पूरी तरह से घुल जाएगी.

